समस्तीपुर, जुलाई 29 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में गला काटकर ससुर विजय दास की हुई नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने आज यहां बताया कि जिले के रूपौली वार्ड संख्या-7 निवासी विजय दास की पारिवारिक विवाद में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर निवासी जितेंद्र दास तथा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनचौरा टोला निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार किया।

श्री पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पारिवारिक विवाद के कारण अपने ससुर विजय दास की ही चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित