श्रीगंगानगर , मई 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल में आए दामाद की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। यह घटना गणेशगढ गांव की है।

पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर जांच शुरू की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 28 वर्षीय सुनील गणेशगढ़ गांव के नजदीक एक ईंट भट्टे पर गुरुवार को आया था। देर शाम को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस पर ससुराल वाले उसे तुरंत ही श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल पाएगा। सुनील मजदूरी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित