अहमदाबाद , जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस के मौके पर, अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने आज यहां अडानी अहमदाबाद मैराथन के खास 10वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की। सशस्त्र बलों के सम्मान में रनफॉरअवरसोल्जर्स की थीम वाली इस मैराथन का आयोजन 29 नवंबर किया जायेगा।

यह मैराथन भारत के सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सम्मान देती है और साथ ही फिटनेस, सामुदायिक भावना और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े हजोरों धावकों को एक साथ लाती है। पिछले एडिशन में 24,000 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस बार मैराथन 42.195 किलोमीटर, हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर, 10 किलाेमीटर और पांच किलोमीटर में आयोजित की जायेगी।

खास 10वां एडिशन एक बार फिर साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क से शुरू होगा और धावकों को मशहूर साबरमती रिवरफ्रंट और अहमदाबाद की कुछ सबसे जानी-मानी जगहों से होकर ले जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग सभी उम्र और क्षमता वाले धावकों के लिए बनाई गई चार रेस कैटेगरी में से चुन सकते हैं। मैराथन के पंजीकरण शुरु हो गया है। मैराथन की वेबसाइट पर धावक अपना पंजीकरण करा सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित