भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के पुराने शहर के रिहायशी क्षेत्र में एक बार फिर सेतेंदुए के आने से लोगों में अफरातफरी मच गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह डूंगर पाड़ा क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने के बाद लोग भयभीत हैं। शहर की गलियों में खुलेआम घूमते तेंदुए के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं जिसमें वह घर के बाहर बैठे श्वानों पर हमला करने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
वह श्वानों के भौंकने के बाद घबरा कर वहां से भाग निकलता है। स्थानीय नागरिकों ने तेंदुए के भय से रात में घर से निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने वन विभाग से जल्दी तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित