भरतपुर , जून 01 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच सोमवार सुबह से लगी बारिश की झड़ी और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
पिछले चार दिनों में यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था जो आज बारिश के बाद घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में मंगलवार को सतर्क रहने की सलाह दी है साथ ही अगले दो दिन तक मौसम में ठंडक के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की अनुमान जताया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक हो सकती है। इससे जमीन में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। बारिश के कारण पेड़-पौधों पर जमी धूल साफ हो गई। इससे हरियाली और अधिक निखरकर सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित