भरतपुर , अगस्त 15 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को पुलिस लाइन परेड मैदान पर आयोजित 80वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।

यहां तेज बारिश के कारण मंच टूट गया और पानी टेंट से नीचे बहने लगा, जिसकी वजह से यहां कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। अब यहां दो बजे बाकी कार्यक्रम राजीव गांधी म्यूजियम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

बारिश से पहले समारोह में कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने ध्वजारोहण करके राजस्थान पुलिस, एनसीसी और स्काउट गाइड की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

इसके बाद यहां वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कार्यवाहक जिला कलेक्टर गौरव बुडानिया, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने स्वतन्त्रता सैनानियों के आश्रितों का सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित