भरतपुर , जुलाई 28 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के सूरवाल बांध में डूबने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई।
नागरिक सुरक्षा दल ने फैज़ान (18) का शव बांध से निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजान अपराह्न करीब साढ़े चार बजे सूरवाल बांध में नहाने गया था। इस दौरान वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित