भरतपुर , सितम्बर 27 -- विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर राजस्थान में सवाई माधोपुर में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन काे बेहतर बनाने के लिये 'डिजिटल तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग' पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि इसके तहत पर्यटक स्वागत केंद्र की तरफ से रेलवे स्टेशन पर कच्ची घोड़ी नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये पर्यटकों का स्वागत किया गया।

पर्यटन विभाग और इंटेक की ओर से जिले के प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों से लोगों को रूबरू कराने के लिए भैरू दरवाजे से शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल आमने-सामने का मंदिर होते हुए गलता मंदिर तक विरासत यात्रा निकाली गयी।

कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता के लिए जिले के पर्यटन स्थलों, इतिहास, संस्कृति और विरासत की जानकारी देने के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करायी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित