भरतपुर , सितम्बर 04 -- राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के तंत्र के असर से राजस्थान के सवाई माधोपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में गुरुवार से जारी मूसलाधार बारिश से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया।
शुक्रवार को भी जारी तेज बारिश से आवागमन के रास्ते दरिया बन गये हैं। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पिछले 24 घंटे में 439 एमएम बारिश दर्ज की गयी। इससे पहले गुरुवार को सवाई माधोपुर में करीब दो इंच बारिश हुई।
मौसम विभाग ने पांच और सितम्बर को बारिश का अनुमान जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित