भरतपुर , सितम्बर 17 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के चकेरी गांव में पशुओं में लम्पी त्वचा रोग का पहला मामला सामने आने के बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है।
पशुपालन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि संदिग्ध पशुओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाने के साथ ही पशुओं का उपचार शुरू किया जा रहा है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की साथ ही संक्रमित या संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के लिए केंद्र भी बनाए गए हैं। विभाग ने पशुपालकों से भी पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित