भरतपुर , सितम्बर 23 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले की सभी आठ पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए आरक्षण के बाद स्थिति साफ हो गई है।
महिला आरक्षण के तहत जिन चार पंचायत समितियों को आरक्षित किया गया है, उनमें सवाई माधोपुर, बामनवास और बौंली को अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए रखा गया है। इसके अलावा मलारना डूंगर पंचायत समिति को अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शेष चार सीटें सामान्य श्रेणी में रखी गयी हैं, जहां पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवार चुनाव लड़नेके लिए पात्र होंगे। इनमें गंगापुर सिटी पंचायत समिति को अनारक्षित रखा गया है। वहीं, चौथ का बरवाड़ा को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), खंडार को अनुसूचित जाति (एससी) और वजीरपुर पंचायत समिति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित