जयपुर , अगस्त 26 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जिले में रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास स्मैक के आदान-प्रदान के दौरान दो तस्करों को 153.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित