भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात जयपुर पुलिस से मुठभेड़ एक बदमाश गोली लगने से घायल हाे गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जयपुर के प्रताप नगर थाने में बदमाश हंसराज उर्फ टेंपू और रोहित धोबी खिलाफ लूट का मामला दर्ज हुआ था। पिछले काफी समय से वांछित लुटेरे हंसराज और रोहित धोबी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मलारना डूंगर में दोनों बदमाशों की तलाश में दबिश दी। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में हंसराज गोली लगने से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बदमाश रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बदमाशों से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित