बर्मिंघम , जून 06 -- फिलीपींस की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा एला ने थाईलैंड की मनानचाया सवांगकेव को हराकर 2026 बर्मिंघम ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को खेले गये महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एला ने सवांगकेव को 6-3, 6-2 से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की नंबर 37 खिलाड़ी पहले सेट में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए 48 मिनट में सेट जीत लिया। दूसरे सेट में, एला ने ब्रेक लेकर 4-2 की बढ़त बनाई और फिर दो और गेम जीतकर सेट और मैच को 6-2 से अपने नाम किया।

अब दोनों खिलाड़ियों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 1-1 का हो गया है। सवांगकेव ने 2024 ताकासाकी ओपन के क्वार्टर-फ़ाइनल में हुए तीन सेट के मुकाबले में एला को हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित