चेन्नई , फरवरी 13 -- तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय की चुनावी सभा में पार्टी के एक समर्थक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सूरज के तौर पर हुई है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि मृतक किसी बीमारी से जूझ रहा था, तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे वहां खड़ी एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शुरुआती रिपोर्टाें में कहा गया था कि दौरे पड़ने के बाद गर्मी और थकावट की वजह से उसकी मौत हुई होगी।
टीवीके के जिला पदाधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और कहा कि उसे स्वास्थ्य समस्या थी। हालांकि उसके एक दोस्त मणिकंदन ने इस बात से इनकार किया कि सूरज की मौत बीमारी से हुई और कहा कि उसे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित