फिरोजाबाद , जून 12 -- कानपुर से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार शाम को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से पहले शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया।
पथराव से एक कोच का बाहरी शीशा टूट गया जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उसी कोच में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री भूपेन्द्र चौधरी भी यात्रा कर रह थे। रेलवे और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रेन पर पथराव करने वाले शुक्रवार को दो बाल अपचारी हिरासत में लिये है उन्हें किशोर न्यास बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है जबकि एक और आरोपी बाल अपचारी की तलाश है।
कानपुर से नई दिल्ली को जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस संख्या 12003 जब गुरुवार शाम को लगभग 7:15 बजे फिरोजाबाद से पहले खंबा संख्या 1230/05 के समीप पहुंची, तभी कुछ शरारती बच्चों द्वारा ट्रेन के ई 1 कोच पर पथराव किया गया। पथराव से एक खिड़की के बाहर का शीशा टूट गया। संयोगवश उसी कोच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत तथा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यात्रा कर रहे थे। ट्रेन पर पथराव की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर पहुंचे तथा अधिकारियों ने ट्रेन को टूंडला रुकवाकर उसका निरीक्षण कर सर संघ संचालक की कुशलता की जानकारी की गई।
रात में ही मौके पर पहुंचे आगरा के पुलिस उप महानिरीक्षक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एस एसपी आदित्य लांग्हे आदि ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर क्षेत्र के लोगों से जानकारी की तथा पथराव करने वाले शरारती तत्वों को गिरफ्तारी के लिए रेलवे और जिला पुलिस के साथ एसओजी और सर्विसलॉन्स की संयुक्त रूप से 10 टीमों को गठन किया गया। पथराव से किसी भी यात्री की जान को जोखिम हो सकता था। रेलवे पुलिस द्वारा थाना रसूलपुर में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
एसपी आदित्य लेंग्है आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया है कि स्वर्ण शताब्दी ट्रेन पर गुरुवार को पथराव करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित करने के लिए 10 टीमों का गठन किया। उन्होंने क्षेत्र के करीब 50 सीसीटीवी फुटेजों से कूड़ा बीनने वाले तीन बालको को चिन्हित किया गया उसमे से दो बाल अपचारियो को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। संबंधित मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों बाल अपचारियों को न्यास बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। न्यास बोर्ड के आदेश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाल अपचारी शरारती प्रकृति के है। पूर्व में भी इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित