भरतपुर , मार्च 25 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बदमाश एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या करके सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चौपडा (45) शाम को नगर तिराहा स्थित दुकान बन्द करके स्कूटी से पंजाबी कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। अचानक मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश आये और योगेंद्र को गोली मारकर गहनों का बैग छीनकर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से घायल योगेंद्र को तुरंत नदबई अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित