कोण्डागांव , जुलाई 03 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में सर्पदंश से मृत महिला के वारिस को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत माकड़ी तहसील के जोंधरा निवासी सोमारी मरकाम की सर्पदंश से मृत्यु के मामले में उनके पति जयसिंह मरकाम के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।
कलेक्टर कार्यालय ने संबंधित तहसीलदार को स्वीकृत सहायता राशि हितग्राही के बैंक खाते में हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित