सतना , सितंबर 09 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट बस स्टैंड के निकट रहने वाली सीता यादव को सोमवार रात सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला को उपचार के लिए चित्रकूट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित