श्रीगंगानगर , जून 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में सर्पदंंश से एक किशोरी की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक 3-एसएचपीडी में 14 वर्षीय उषा को घर में 20 जनवरी की देर रात सोते समय जहरीले जंतु ने डस लिया। सुबह उसके मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित