नयी दिल्ली , मार्च 18 -- भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बुधवार को मुलाकात की।
अमेरिकी राजदूत ने मुलाकात के बाद 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारअजीत डोभाल के साथ आज एक अत्यंत फलदायी बैठक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।"बैठक के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के बीच यह निरंतर संवाद वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित