अलवर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभयारण्य के वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, सरिस्का बाघ परियोजना के निर्देशन में उड़न दस्ते द्वारा वन्यजीव संरक्षण नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दस्ते द्वारा नियमित गश्त के दौरान दो स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया।
पांडुपोल मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा सरिस्का बाघ अभयारण्य प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया, जिसमें वन्यजीवों को खाद्य सामग्री देना, वाहन से नीचे उतरना एवं वाहन को मुख्य मार्ग से हटकर कच्चे मार्ग पर लेकर जाना सम्मिलित है।
इसके अतिरिक्त, बांदीपूल मंदिर के समीपवर्ती क्षेत्र में भी वन्यजीवों को खाद्य सामग्री डाली जाती पाई गई। उक्त दोनों मामलों में कुल पांच वाहनों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित