सारंगढ़ , दिसंबर 09 -- ) छत्तीसगढ के सारंगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र में मंगलवार को धान खरीदी की सीमा घटाने, किसानों के रकबे में कटौती, खाद-बीज की कमी और कृषि ऋण की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया, लुकापारा और पंचधार के सैकड़ों किसान आज अटल चौक में एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे और उसके बाद धरने पर बैठ गए।

किसानों ने बताया कि धान खरीदी सीमा घटाए जाने और रकबे काटे जाने से उनकी उपज मंडियों में अटक गई है। वहीं सेवा सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया और रासायनिक खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से बोनी प्रभावित हो रही है। किसान लोन और ब्याज राहत को लेकर भी लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्करों काट रहे हैं, पर समाधान नहीं हो पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित