दरभंगा , अप्रैल 04 -- बिहार के दरभंगा जिले के बड़ा बाजार में शुक्रवार को हुई करीब दो करोड रुपए मूल्य के 700 ग्राम सोना एवं 15 से 20 किलो के करीब चांदी और 18 लाख रुपया नगद की बड़ी लूट की घटना को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों ने चिंता और आक्रोश के बीच आज बैठक कर अपनी अगली रणनीति तय की है।

इस मामले को लेकर दरभंगा और लहेरियासराय के स्वर्ण व्यवसायियों की एक अहम बैठक स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई, जिसमें 100 से अधिक सराफा व्यवसायी शामिल हुए।

बैठक में व्यवसायियों ने कहा कि घटना के बाद पूरे बाजार में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। लगातार पुलिस गश्त हो और यहां भी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए आदि की मांग की।हालांकि, बैठक के दौरान कुछ व्यवसायियों ने सांकेतिक हड़ताल का प्रस्ताव रखा, लेकिन अंततः सर्वसम्मति से तत्काल हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया गया।

व्यापारियों ने सोमवार को फिर से बैठक आयोजित करने और की गई कार्रवाई पर विचार कर अगली रणनीति तय करने की सहमति बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित