सहारनपुर, जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में प्रथम बार बाबा जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में बडे धूमधाम के साथ निकाली गई।

बाबा जगन्नाथ जी शोभायात्रा से पूरा सरसावा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बडी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं पुरूष एवं बच्चें शामिल रहे। सभी ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा जगन्नाथ जी का स्वागत किया। सरसावा क्षेत्र का हर कोना जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।

इस मंगल यात्रा में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी भी भक्तों के साथ-साथ चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित