छपरा , जून 18 -- बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सरयू नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चा डूब गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौरी मठिया गांव निवासी सुशील गिरी का पुत्र शेरू गिरी (08) अपने घर की महिलाओं के साथ सरयू नदी के तट स्थित रामघाट आया हुआ था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित