छपरा , सितंबर 17 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सरयू नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वी रौजा मोहल्ला निवासी मुन्ना राय का पुत्र मंजीत उर्फ मोनू राय (18) अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देखकर उसके साथ स्नान कर रहे दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने नदी से युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित