गोण्डा , सितम्बर 06 -- उत्तरप्रदेश में गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार परसपुर इलाके के भौरीगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास सुप्रिया (15) और सुहानी के (09) सरयू नदी के किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं कि इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।
बहन को बचाने पानी में उतरी सुप्रिया भी तेज बहाव के कारण पानी में डूब गयी l ग्रामीणों ने शोर शराबा सुनकर दोनों को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित