जयपुर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री शर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने भी पुष्प अर्पित कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने तक सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की सम्प्रभुता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उनके राष्ट्रहित सर्वाेपरि रखने के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित