टिहरी, अक्टूबर, 31 -- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के टिहरी में मुनि की रेती स्थित श्री पूर्णानंद स्टेडियम में मिनी मैराथन एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन और जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित