पटना , अक्टूबर 31 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अखंड भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का संकल्प तथा देश के प्रति उनका समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

श्री चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि "सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने में असाधारण योगदान दिया था। उनकी जयंती पर वह उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।" उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को भी देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित