महासमुंद , अक्टूबर 19 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सरकेल ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं, ग्रामसभा में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और पेयजल समस्या की अनदेखी के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित