देहरादून , मार्च 18 -- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

जनपद में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए श्री बंसल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्री बंसल ने बताया कि परेड ग्राउंड में होने वाले जनपद के मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल स्थापित करते हुए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम के लिए विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित