भिवानी , सितंबर 19 -- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पार्षद नरेंद्र राज गागड़वास ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रेशनलाइजेशन के बाद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 18,540 पद खाली हैं। सबसे अधिक कमी टीजीटी शिक्षकों के पदों पर है, जहां 8,126 पद रिक्त बताए गए हैं।

गागड़वास ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते सरकारी स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से शिक्षकों की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों को देखते हुए यह स्थायी समाधान नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित