अमृतसर , अक्टूबर 06 -- सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब में अमृतसर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरजिंदर सिंह ने मंगलवार को रंजीत एवेन्यू स्थित माधव विद्या निकेतन स्कूल में जिले के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों के साथ बैठक की।
बैठक में स्किलिंग फॉर एआई रेडीनेस (एसओएआर ) डिजिटल इंडिया हब के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एआई के बढ़ते महत्व और युवाओं को इस क्षेत्र में कौशल प्रदान करने के लिए सरकार की पहलों की जानकारी दी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के 'स्किल इंडिया फॉर एआई रेडीनेस' पोर्टल के माध्यम से जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एआई की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के 'मिशन रफ्तार' के तहत राज्य के 425 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एआई, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित