औरंगाबाद , मई 16 -- बिहार में औरंगाबाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तत्परतापूर्वक लागू करने और योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

औरंगाबाद समाहरणालय के योजना भवन में सांसद अभय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को दिशा की हुई बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित विधायकों प्रमोद कुमार सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रकाश चंद्र , ललन राम ने कहा कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने वाली केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर हाल में ससमय और गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए । बैठक के दौरान बालू के अवैध खनन और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का भी मुद्दा उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित