श्रीगंगानगर , अक्टूबर 05 -- राजस्थान में सादुलशहर तहसील के ग्राम पंचायत बुधरवाली चक बादल की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामवासियों ने सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय के सामने धरना दिया।

ग्रामवासियों का आरोप है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति ने चक बादल की करीब छह बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। इस मामले में सादुलशहर के विकास अधिकारी ने सात दिन का नोटिस जारी करके ग्राम पंचायत सचिव को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये थे। बावजूद इसके निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने संगठित होकर विरोध दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित