पटना , जुलाई 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल को परिवर्तन, प्रगति और सुशासन की नई शुरुआत बताते हुए कहा कि अल्प समय में सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर बिहार को नई दिशा देने का कार्य किया है। श्री सरावगी ने आज बयान जारी कर कहा कि यह केवल 100 दिनों का कार्यकाल नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।

‎श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 11 सैटेलाइट टाउनशिप के विकास का निर्णय लेकर शहरीकरण को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया गया है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए त्वरित स्वीकृति प्रणाली लागू कर निवेश और रोजगार सृजन का वातावरण तैयार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित