पटना , अक्टूबर 05 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुजरात के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने आज कहा कि श्री मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि कैलाशपति मिश्र के योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाशपति मिश्र बिहार की धरती के ऐसे महान सपूत थे, जिनका जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी निष्ठा, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और सार्वजनिक जीवन में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित