पटना , मई 22 -- भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल नेशुक्रवार को कहा कि प्रदेश में सम्राट चौधरी सरकार की प्राथमिकता अपराध औरअपराधियों से मुक्त बिहार बनाना है।
श्री पटेल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वीयादव पर तंज कसते हुए कहा कि जातीय चश्मे से देखने की राजनीति करने वाले लोग दरअसलअपराधियों के सबसे बड़े संरक्षक हैं। जिन लोगों ने वर्षों तक बिहार को आतंक, दहशत और भय केवातावरण में रखा और लाठी-डंडे, गोली और बाहुबलियों केसहारे सत्ता चलाई, वही आज अपराधियों की जाति खोजकर उन्हेंबचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाकमानसिकता है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति, धर्म या समाजनहीं होता है। उन्होंने कहा कि उनका एक ही धर्म अपराध करना होता है। उन्होंने कहाकि कुछ राजनीतिक दल अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए अपराधियों को भी जातीय रंगदेकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं और बिहार की जनता अब इस राजनीति को भली-भांति समझचुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित