पटना , मई 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने व्रजपात में हुई घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राज्य में व्रजपात के कारण औरंगाबाद में 02, गया में 03, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित