पटना , मई 04 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा में हुई घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान, तेज वर्षा से पूर्वी चम्पारण में 05, गयाजी में 04 और औरंगाबाद में 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित सुरक्षित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित