पटना, मार्च 16 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत पर उन्हें बधाई दी है।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आज बयान जारी कर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के नीति की जीत है। उन्होंने राजग के सभी विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों ने अपनी पार्टी, राजग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए मतदान किया है। यह उनके राजग के प्रति समर्पण और बिहार के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित