पटना , मई 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नितिन नवीन युवा, ऊर्जावान, कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता हैं, जिनका दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की उनकी भावना भाजपा को निरंतर नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह संगठन और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित