पटना , सितंबर 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्री चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सूबेदार जोगिंदर सिंह के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सूबेदार जोगिंदर सिंह का शौर्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के साथ सूबेदार जोगिंदर सिंह के चित्र वाला एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें उन्हें 1962 के भारत-चीन युद्ध का वीर योद्धा बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित