पटना , अप्रैल 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष मेंअधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान वहां की कार्य पद्धति के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, डॉ.चन्द्रशेखर सिंह,मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित