पटना , सितंबर 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रख्यात कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार कुंवर नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि संवेदनशील दृष्टि, गहन चिंतन और कालजयी रचनाओं से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले कुंवर नारायण जी अपनी साहित्यिक कृतियों के माध्यम से पाठकों को हमेशा नये दृष्टिकोण और विचार प्रदान करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंवर नारायण की साहित्यिक साधना हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण विरासत है और उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित