, Oct. 24 -- पटना, 24 अक्टूबर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि जवानों का अदम्य साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शनिवार को जारी अपने संदेश में कहा कि आईटीबीपी के जवानों का साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और देश के प्रति उनकी निष्ठा सभी को प्रेरित करती है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर बल के सभी जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित