पटना , मई 03 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में सच्चाई, पारदर्शिता और जनहित की आवाज बनकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।
श्री चौधरी ने आशा व्यक्त की कि पत्रकार इसी तरह जनहित के प्रति समर्पित रहकर अपनी सशक्त लेखनी से समाज को निरंतर दिशा देते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित