नयी दिल्ली , सितम्बर 04 -- भारत ने ब्रिटेन में बर्मिंघम के मेयर जाकिर चौधरी के कश्मीर के बारे में बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि समूचा जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में मेयर चौधरी के बयान पर पूछे गये सवाले के जवाब में यह बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित